अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, जेल भेजा
दौराला। थाना पुलिस ने बीती रात मुखबिर की सूचना पर गांव लोहिया में एक मकान पर छापा मारकर एक युवक को अवैध शराब के साथ दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार को जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार गांव लोहिया निवासी अतर सिंह के मकान से पांच लीटर अवैध रैक्टीफाइड शराब बरामद हुई है। सोमवार को अतर सिंह को जेल भेज दिया गया है।