फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ बकायेदारों के चक्कर में काटी पूरे गांव की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
शरद गुप्ता
विज्ञापन

मवाना। प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर सौभाग्य योजना के तहत सरकार गरीबों के घरों को रोशन करने के लिए मुफ्त कनेक्शन प्रदान कर रही है। वहीं, हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में एक गांव ऐसा भी है, जहां विद्युत निगम के कर्मचारियों ने महज 12 उपभोक्ताओं द्वारा बिल जमा नहीं करने पर पूरे गांव की बिजली काट दी गई। वहीं, 36 घंटे से अंधेरे में डूबे ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के कुन्हैड़ा बिजलीघर अंर्तगत ग्राम एदलपुर बगीची की आबादी लगभग 700 है। यहां लगभग 45 परिवारों ने विद्युत कनेक्शन ले रखे हैं। हाल ही में खादर क्षेत्र में बाढ़ के कारण भारी तबाही हुई, जिस कारण किसानों की फसलें नष्ट हो गईं। इसके चलते उपभोक्ता बिजली का बिल जमा नहीं कर पाए। ग्रामीण प्रेम कुमार, राजपाल सिंह, फूल सिंह, कमल सिंह, कुंती देवी, विमला देवी, फूलमती, बीना देवी, चरण सिंह आदि ने बताया कि कुछ ग्रामीण ऐसे हैं जो बिजली का बकाया बिल जमा नहीं कर पाए हैं। हालांकि उन लोगों का बकाया बिल अधिक नहीं है। इसके बावजूद विद्युत निगम कर्मचारियों ने इन चंद उपभोक्ताओं की नाफरमानी की सजा पूरे गांव को शुक्रवार सुबह बिजली काटकर दे दी। यह शनिवार देर शाम तक भी सुचारू नहीं की गई। इसके चलते गांव 36 घंटे से अंधेरे में डूबा है। इसके चलते ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना है कि बोर्ड परीक्षा सिर पर है। ऐसे में बच्चे तैयारी कैसे करेंगे। गुस्साए ग्रामीणों ने आंदोलन करने एवं चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका कहना है
ग्राम एदलपुर बगीची निवासी गजे, आदेश, राकेश एवं प्रेम समेत करीब 12 उपभोक्ताओं पर विद्युत बकाया है।-नीरज शर्मा, एसडीओ
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच की जाएगी।-एके सिंह, अधीक्षण अभियंता
विभाग की यह कार्रवाई पूरी तरह गलत है। इस मामले में अधिकारियों से मिलकर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत की जाएगी। ग्रामीणों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। जल्द विद्युत व्यवस्था सुचारू की जाएगी।-दिनेश खटीक, हस्तिनापुर विधायक
मुख्य बातें
36 घंटे से अंधेरे में डूबा है एदलपुर बगीची गांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें