फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मूल्य न बढ़ाने पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
विज्ञापन

- गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाने का जताया विरोध
सरूरपुर। रालोद के नेतृत्व में किसानों ने गन्ने का वाजिब दाम बढ़ाने की मांग को लेकर सरूरपुर गांव में प्रदेश सरकार का पुतला फूंक कर विरोध जताया। किसानों ने सूबे की सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया और गन्ने की होली भी जलाई।
विज्ञापन

युवा रालोद के प्रदेश महामंत्री संजय चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरूरपुर गांव में कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई शुरू करने का एलान किया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह पहली किसान विरोधी सरकार है, जिसने गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया। किसानों ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में ही किसान गन्ना भुगतान के लिए दिन रात परेशान है। 500 रुपये प्रति क्विंटल से कम पर गन्ना मूल्य मंजूर नहीं होगा। किसानों ने रालोद कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा केवल उद्योगपतियों के इशारे पर चलने वाली सरकार है। ऐसे में किसान फसल का वाजिब दाम नहीं मिलने पर आत्महत्या कर रहे है। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ने गन्ना मूल्य न बढ़ाकर किसान विरोधी साबित कर दिया है। लेकिन अब किसान मजूदर वर्ग मिलकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेंगे। गांव पथौली में बैठक के दौरान संजय चौधरी ने बताया कि युवा रालोद आगामी बारह दिसंबर को मेरठ में गन्ना भवन का घेराव करेंगे। सरकार और मिल मालिकों की मिलीभगत के कारण आज किसान बदहाल होता जा रहा है। शरणवीर, अरविंद, भूपेंद्र, लवकुश, नीटू, अजीत, प्रदीप, डॉ. राजीव, मोनू, ब्रह्मपाल, जितेंद्र, ललित, अमित, रामपाल, जगत सिंह, अंकुर देओल, पुनीत राठी, कुलदीप हुड्डा, बबलू पुनिया रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें