एकलव्य ने भीष्म सदन को हराया
सरधना। द्रोण पब्लिक स्कूल में शनिवार को इंटर हाऊस वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अर्जुन-करन-भीष्म-एकलव्य सदन के छात्रों ने भाग लिया। मैच का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंधक संजय त्यागी ने बॉल उछालकर किया। प्रतियोगिता में चारों सदनों के जूनियर व सीनियर वर्ग के बच्चों ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में प्रथम मैच एकलव्य व करन सदन के बीच खेला गया। जिसमें एकलव्य सदन ने 25 व भीष्म सदन ने 13 अंक बनाए। दूसरा मैच भीष्म व करन सदन की टीम के बीच खेला गया। जिसमें भीष्म सदन ने 15 व करन सदन की टीम ने 10 अंक बनाए। प्रबंधक संजय त्यागी के साथ समस्त स्टाफ ने विजेता टीम का उत्साह वर्धन किया।