बागपत। रालोद कार्यकर्ताओं ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह की जयंती पर सीएचसी बागपत में पौधरोपण किया। मंडल महासचिव ओमबीर ढाका ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह भारत के एक महान क्रांतिकारी, स्वतंत्र सेनानी, पत्रकार, लेखक एवं समाज सुधारक थे। हजारों एकड़ जमीन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दी । उन्होंने चुनाव में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को हराया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत, डॉ. नीति जैन, डॉ. प्रेरणा, साक्षी, रूबी, प्रमिला, कंवर पाल, निशा शर्मा, अन्नया जैन आदि रहे।