किसानों को नहीं होने दी जाएगी परेशानी
- साधन सहकारी समिति सकौती टांडा में आयोजित हुई बैठक
दौराला। साधन सहकारी समिति सकौती टांडा की वार्षिक निकाय बैठक शुक्रवार को जीतपुर मेें आयोजित की गई। साधन सहकारी समिति में पहुंचने पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह का जोरदार स्वागत किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि 15 वर्षों से सहकारिता के इतिहास में पहली बार वार्षिक निकाय बैठक खुले पंडाल में हो रही है। लोकतंत्र का ऐसा उदाहरण भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही संभव है। आज तक जिला सहकारी बैंक की वार्षिक निकाय बैठक रही हो या समितियों की सब बैठक बंद कमरे में हुई। भाजपा सरकार में संपूर्ण उत्तर प्रदेश में खुले पंडाल में सर्वसम्मति से बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें किसान भी खुलकर अपनी बात रख रहा है। गेहूं के अच्छे बीज एवं ऋण की एकमुश्त समाधान योजना के संबंध में अति शीघ्र संपूर्ण उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंकों के चेयरमैन मुख्यमंत्री जी से भेंट करेंगे और इसका निराकरण कराएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले एक साल में बैंकों में और भी सुविधाएं दी जाएगी, किसानों और ग्राहकों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बैंक के संचालक प्रमेंद्र मुखिया, शरद मुद्गगल, चेयरमैन सचिन शर्मा, जयवीर प्रधान, प्रमोद शर्मा, विक्की शर्मा, प्रवीण सकौती, अनिल सकौती, समिति सचिव, समिति एडीओ तथा सभी समिति सदस्य उपस्थित रहे।