फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण होते ही तीन बच्चों की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
टीकाकरण से तीन बच्चों की बिगड़ी हालत
- विद्यादीप ग्लोबल स्कूल में चलाया रुबेला टीकाकरण
मवाना। नगर के एक स्कूल में शुक्रवार को रुबेला वैक्सीन का टीका लगाने को शिविर का आयोजन किया गया। टीकाकरण के दौरान तीन बच्चों ने पेट दर्द और चक्कर आने जैसी शिकायत की। जिस पर स्कूल प्रशासन ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

सीएचसी मवाना के तत्वावधान में शुक्रवार को नगर के विद्यादीप ग्लोबल स्कूल में रुबेला वैक्सीन का टीकाकरण करने के लिए शिविर लगाया गया। बताया गया है कि टीकाकरण के दौरान खालिदपुर निवासी अभिनव पुत्र औकेश, पलक पुत्री जितेंद्र निवासी झिंझाड़पुर, भैंसा निवासी कुलसुम पुत्री हसीन जैदी ने टीकाकरण होते ही पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत की। बच्चों की हालत बिगड़ी देख स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रधानाचार्य सैय्यद जिया ने आनन-फानन में बच्चों को सीएचसी मवाना में भर्ती कराया। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर बच्चों के अभिभावक सीएचसी पहुंचे। उपचार के बाद बच्चों की हालत में सुधार है। बच्चों की हालत में सुधार देख परिजनों ने राहत की सांस ली। सीएचसी प्रभारी डॉ. अरुण कुमार का कहना है कि इंजेक्शन से डरकर बच्चों को चक्कर आने की शिकायत हो जाती है। वैक्सीन के प्रभाव से ऐसा कुछ नहीं हुआ है। अब बच्चों की तबीयत ठीक है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें