शादी समारोह में खींचे फोटो, अश्लील बनाकर किए वायरल
सरधना। सरधना क्षेत्र के एक गांव में कुछ दिन पूर्व एक शादी समारोह में मोदीनगर क्षेत्र निवासी एक युवक ने युवती के फोटो खींच लिए। आरोप है कि युवक युवती पर बात करने का दबाव बनाने लगा मना करने पर उसने उसके फोटो को वायरल करने की धमकी दी। उसके बाद भी युवती ने उससे बात नहीं की। आरोप है कि उसने युवती के फोटो को एडिट कर अश्लील बनाकर उन्हे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया हैं। फोटो में युवती को उसने अपने साथ खड़ा दिखा रखा है। युवती के परिजनों को इसका पता चला तो उनके होश उड़ गए। बृहस्पतिवार को पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंच कर आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।