दौराला। हाईवे स्थित मटौर गांव के समीप शनिवार रात एक कैंटर ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची टोल एंबुलेंस ने घायलों का एक निजी क्लीनिक में उपचार कराया।
दिल्ली निवासी अनूप सिंह अपने रिश्तेदार बिन्नी एवं नवीन के साथ शनिवार रात दिल्ली से रुड़की किसी काम से जा रहा था। वे हाईवे पर मटौर गांव के समीप पहुंचे तो पीछे से आ रहे कैंटर ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार सवार तीनों युवक घायल हो गए। इसकी जानकारी पाकर पहुंची टोल एंबुलेंस ने घायलों का दौराला के निजी क्लीनिक में उपचार कराया। हालांकि रविवार देर शाम तक किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है।