सरधना में रेलवे लाइन की मांग
- रेलमंत्री से जल्द मुलाकात करेगा फादरों का एक प्रतिनिधिमंडल
सरधना। सरधना नगर की जनता के साथ ही अब चर्च प्रबंधन ने भी सरधना में रेलवे लाइन की मांग को तेज कर दिया हैं। फादर पाक्या नाथन ने बताया कि चर्च प्रबंधन की तरफ से रेलमंत्री को दो पत्र लिखे जा चुके हैं। जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल रेलमंत्री से समय लेकर इस संबंध में बातचीत करेगा।
ऐतिहासिक नगरी और बेगम समरू की राजधानी सरधना में रेलवे लाइन की मांग अब तेज हो चली हैं। सरधना के व्यापारी संगठन और विकास समिति सरधना में रेलवे लाइन की मांग लंबे समय से उठती चली आ रही हैं। अब इस मांग को चर्च प्रबंधन का भी समर्थन मिल गया हैं। चर्च प्रबंधन के फादर पाक्या नाथन ने बताया कि नगर के लोगों से उनकी कई बार रेलवे लाइन के मुद्दे पर बात हो चुकी हैं। सरधना एक ऐतिहासिक नगर है और एक विश्व प्रसिद्घ चर्च यहां पर है। चर्च प्रबंधन की ओर से भी रेलमंत्री को अब तक दो पत्र लिखे जा चुके हैं। अब जल्द ही फादरों का एक प्रतिनिधिमंडल रेलमंत्री से मुलाकात करेगा और सरधना में रेलवे लाइन की मांग करेगा। जिससे सरधना व आसपास क्षेत्र की जनता के साथ ही चर्च में पर्यटकों को भी फायदा होगा। हालांकि विधायक संगीत सोम व मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से सांसद डॉ. संजीव बालियान भी सरधना से होकर गुजरने वाली रेलवे लाइन के सर्वे होने के साथ ही रेल लाइन की मांग की वकालत कर चुके हैं।