फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर महापंचायत।

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। गुर्जर महापंचायत में समथर के महाराजा रणजीत सिंह जूदेव ने कहा कि प्रदेश सरकार को गुर्जर समाज से एक भी मंत्री बनाने लायक विधायक नहीं दिखाई दिया है। आने वाले लोकसभा चुनाव में गुर्जर समाज का यही मुख्य मुद्दा रहेगा।
विज्ञापन

वे रविवार को हंसापुर स्थित राज फार्म हाउस में गुर्जर महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। महाराजा ने कहा अब हम पूर्वजों के रजवाडे़ पर निर्भर नहीं रह सकते हैं। हमें जमाने के साथ अपने आपको बदलना पडे़गा। समाज को आगे बढ़ने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में जोर देना होगा। पहली शिक्षक मां होती है। इसलिए बेटियों को शिक्षित करें। गुर्जर समाज की सरकार ने उपेक्षा की है। मंत्री बनना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन जब छोटी-छोटी जाति के मंत्री बने हुए हैं तो गुर्जर समाज को भी प्रतिनिधित्व दिया जाए। भाजपा जातिवादी एवं धर्म की राजनीति करती है। भाजपा ने लखनऊ में सभी जातियों की सम्मेलन बुलाए। सीएम योगी आदित्यनाथ जाटों के सम्मेलन में तो जाते हैं, लेकिन गुर्जर सम्मेलन में केशव प्रसाद मौर्य को भेजते हैं। गुर्जर समाज की भाजपा लगातार उपेक्षा कर रही है।
उन्होंने विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि अमित शाह से अवतार सिंह भड़ाना की हुई मीटिंग में कैबिनेट मंत्री के साथ अहम जिम्मेदारी आश्वासन मिला। चुनाव में वोट तो ले लिये, लेकिन इसके बाद भाजपा गुर्जर समाज से मंत्री बनाना भूल गई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जुमलेबाज बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुर्जर नाम से उत्तर प्रदेश की बीजेपी ही नहीं, राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे भी चौंकती हैं। इसके अतिरिक्त बिरादरी के लोगों की प्रशासन में भी उपेक्षा की जा रही है। किसी को सम्मानित पद नहीं दिया जा रहा है। भाजपा से तो सपा, बसपा एवं कांग्रेस दल अच्छे हैं। उन्होंने आज तक हिस्सेदारी दी है। मुख्य वक्ता रघुराज सिंह ने कहा कि एनसीआर में महंगी बिकी जमीनों के वारिस दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। उन्होंने नौजवानों से पांरपरिक व्यवसाय को बढ़ाने की अपील की। वहीं, भूमि अधिग्रहण का विरोध कर अपनी भूमि एक्वायर नहीं होने दें तथा पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाएं। पूर्व डिप्टी कमिश्नर दिल्ली जीएस अवाना ने कहा कि समाज की पीड़ा को समझने के लिए प्रतिनिधित्व होना चाहिए। वहीं, महापंचायत के अध्यक्ष पूर्व डीजीपी देवराज नागर ने 1947 का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान से आए पंजाबी समाज से लोगों को सीखने की जरूरत है। अब शिक्षा भी खरीदी जा रही है। पैसों को शान शौकत में न बर्बाद करें। माहौल का भी ध्यान रखना चाहिए। हमें अर्जुन की तरह केवल अपने उद्देश्य पर ही फोकस करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद तंवर ने किया।
समाज के लोगों ने पगड़ी बांधी
गुर्जर समाज के लोगों ने समथर के राजा रणजीत सिंह जूदेव को बिरादरी की ओर से पगड़ी बांधी। महाराजा ने महापंचायत के आयोजक कुंवर देवेेंद्र सिंह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गुर्जर बहुल जिलों की सूची तैयार करने के लिए कहा है। यहां विपत सिंह, योगराज सिंह, अशोक नागर, सतीश वर्मा, मनोज बुटार, उदयवीर पधान, सत्यपाल सिंह, महेंद्र सिंह, संत कुमार भारती, जयकरण सिंह, दिनेश जैनर, सीताराम कुवारा, मेकचंद, तिलकराम, गजराज सिंह, राज सिंह रानी नंगला, पंकज नागर, राम सिंह नागर, सतेंद्र गुर्जर, सुरेश पाल ढाका, इकतारे सिंह, धर्मपाल गुढ़ा, धूम सिंह आदि रहे। वहीं, कुंवर देवेंद्र सिंह ने महापंचायत में पहुंचने वालों का आभार जताया।
महाराजा रणजीत सिंह जूदेव का स्वागत किया
पूर्व राज्यमंत्री रहे महाराजा रणजीत सिंह जूदेव का कार्यकर्ताओं ने हंसापुर महापंचायत में जाते समय मवाना सुभाष चौक पर फूल-मालाओं से स्वागत किया। यहां छात्र नेता विपिन प्रधान, आकाश गुर्जर, दीपक गुर्जर, जानी तोमर, अंकित प्रधान, शुभम गुर्जर, अविरल गुर्जर आदि थे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
गुर्जर महापंचायत में समथर के महाराजा रणजीत सिंह जूदेव ने लगाया आरोप
समाज की पीड़ा समझने के लिए राजनीतिक प्रतिनिधित्व की आवश्यकता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें