बच्चों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया
सरधना। सरधना विकास खंड कार्यालय पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सीएचसी से डॉ. श्री राम प्रेमी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक मदनलाल, बीएमसी शबाना खातून, ग्राम प्रधान भी शामिल हुए। इस दौरान बच्चों में होने वाली सात जानलेवा बीमारी के बारे में बताया और समय पर बच्चों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। ग्राम प्रधान दौलतपुर देवेंद्र राणा, रार्धना से अमित राणा, कपसाड़ से मुकेश उर्फ हप्पू आदि मौजूद रहे।