फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्रधना में सड़कों पर अतिक्रमण बरकरार-अभियान ठंडे बस्ते में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

समस्या बना जाम, परेशान आवाम
- अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे पालिका कर्मचारी
सरधना। सरधना में जाम एक समस्या बन गया है। इस समस्या का हल न तो पालिका के पास है और नहीं प्रशासन इसका हल निकाल पा रहा है। कई बार पालिका में शिकायत किए जाने के बाद जल्द अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। नगर में हर जगह अतिक्रमण के चलते लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

सरधना नगर में जाम की समस्या से फिलहाल कोई राहत मिलती दिखाई नहीं पड़ रही है। बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने भी नगर में जाम की समस्या को एक गंभीर समस्या बताते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था और अतिक्रमण नहीं हटवाने पर खुद ही सड़कों से अतिक्रमण हटवाने की चेतावनी दी। चेतावनी के बाद पालिका व तहसील प्रशासन ने नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत करने को कहा, लेकिन अभी तक कोई अभियान नहीं चलाया जा सका हैं। सरधना में बिनौली बस स्टैंड, देवी मंदिर, पुलिस चौकी बस स्टैंड, अशोक स्तंभ पुलिस चौकी, गंज बाजार, चौक बाजार, कालंद चुंगी, तहसील रोड गुजरान गेट समेत कई स्थान शामिल हैं। सड़कों पर जाम का मुख्य कारण सब्जी व फलों की ठेली के साथ अन्य तरह से सड़कों पर सामान रखकर दुकानदारों के द्वारा भी इस समस्या को बढ़ावा दिया गया हैं। इसी में तहसील रोड पर सिंडिकेट बैंक, गुजरान गेट के निकट पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक में कोई पार्किंग स्थल नहीं होने के कारण भी बैंक के ग्राहकों द्वारा वाहनों को सड़क पर ही पार्किंग किया जाता हैं। साप्ताहिक पैंठ व सोमवार को मढ़ियाई पशु पैंठ के कारण नगर में जाम लगा रहता हैं। इस संबंध में पालिका लिपिक मनोज कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि फिलहाल पालिका का फोकस अतिक्रमण पर नहीं है, बल्कि स्वच्छ भारत मिशन अभियान को लेकर चल रहा हैं। 20 नवंबर तक स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के बाद नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें