फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिठलोकर में धार्मिक स्थल व कब्रिस्तान की भूमि कब्जा मुक्त कराने को लेकर दो पक्षों में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्रिस्तान की भूमि पर दोबारा कब्जा करने के आरोप
विज्ञापन

- एसडीएम ने पुलिस बल के साथ फिर कराया भूमि को कब्जा मुक्त, तारबंदी कराने के दिए आदेश
सरधना। दो दिन पूर्व पिठलोकर में कब्रिस्तान व धार्मिक स्थल की भूमि को तहसील टीम ने कब्जा मुक्त कराते हुए भूमि की तारबंदी की थी। आरोप है कि बुधवार रात दबंगों ने तारबंदी को हटाकर भूमि पर दोबारा कब्जा कर लिया। बृहस्पतिवार को राजा ठाकुर की शिकायत पर एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने तहसील टीम और पुलिस बल के साथ दोबारा विवादित भूमि को कब्जा मुक्त कराया और जल्द तारबंदी कराने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के पिठलोकर गांव निवासी राजा ठाकुर व इकबाल, इखलाक, मुज्जमिल आदि ने बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर गांव के बाहरी छोर स्थित धार्मिक स्थल व कब्रिस्तान की भूूमि पर कुछ लोगों ने दोबारा कब्जा कर लिया हैं। राजा ठाकुर ने एसडीएम अमित कुमार भारतीय को बताया कि उसने कई बार शिकायत की जिसके बाद गांव में विवादित भूमि की पैमाइश को टीम पहुंची तो शिकायत कर्ताओं को कोई भी जानकारी नहीं दी गई। टीम ने पूरी भूमि की पैमाईश नहीं की और खानापूर्ति कर कुछ भूमि पर ही तारबंदी कराकर लौट आई। जिस भूमि के चारों तरफ पत्थर के पोल लगाकर तारबंदी कराई गई थी। उसे बुधवार की रात में फिर उखाड़ दिया गया। शिकायती पत्र पर एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल व तहसील की संयुक्त टीम को मौके पर ले जाकर भूमि की पैमाइश पुलिस बल की मौजूदगी में कराने और भूमि को कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिए हैं। फिलहाल पिठलोकर में धार्मिक सती स्थल व कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे का जो विवाद चल रहा है, वह किसी भी समय बड़ा रूप ले सकता हैं। राजा ठाकुर ने बताया कि एसडीएम अमित कुमार भारतीय के दोबारा से भूमि की पैमाइश कर कब्जा मुक्त कराने के आदेश से विवादित भूमि को कब्जा मुक्त कराने की फिर से ग्रामीणों में आस जगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें