फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आकर भैंसे की मौंत, बाल-बाल बचा किसान, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 13 Nov 2018 01:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मुस्करा कस्बे में हाईटेंशन को छूती घरेलू बिजली लाइन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
एचटी लाइन से किसान के भैंसे की मौत
सरधना। छुर गांव के जंगल में नलकूप के निकट जमीन पर टूटे पडे़ हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर सोमवार को एक भैंसे की मौत हो गई, जबकि किसान बमुश्किल बच सका। भैंसे की मौत के बाद छुर के ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ जमकर हंगामा किया। पीड़ित किसान ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

छुर गांव निवासी जगत सिंह सोमवार को भैंसा बुग्गी लेकर खेतों पर जा रहा था। उसके नलकूप के निकट खेत के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही हैं। विद्युत लाइन जर्जर हालत में हैं। रास्ते में हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था जिसमें भैंसा तार की चपेट में आ गया। इससे भैंसे की मौत हो गई। किसान जगत सिंह ने बुग्गी से कूदकर जान बचाई। विद्युत करंट से भैंसे की मौत होने पर ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ हंगामा भी किया। उन्होंने कहा कि यदि जर्जर तारों को बदलवा दिया जाता तो भैंसे की मौत नहीं होती। इस मामले में जगत सिंह ने तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें