फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले देश में सांप्रदायिक सौहार्द खराब कर सकती है भाजपा-अतुल प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया
सरधना। नगर के दौराला रोड स्थित सपा विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष अतुल प्रधान ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में अतुल प्रधान ने कहा कि जिस तरह से भाजपा 2014 के लोकसभा चुनाव में धार्मिक ध्रुर्वीकरण पैदा कर फिर से 2019 के चुनाव में उस फार्मूले पर काम करना चाह रही है। जिसके चलते भाजपा पार्टी के बडे़ पदाधिकारी से लेकर छोटे कार्यकर्ता उसी थीम पर काम कर रहे हैं। भाजपा का विकास के वायदे का मुद्दा पीछे छूट गया है, अब धर्म के नाम पर लोगों को भिड़ाकर दोबारा से सत्ता में आने का प्रयास कर रही हैं। किसान गरीब मजदूर परेशान हैं। विधान सभा अध्यक्ष सैय्यद मुमताज अली, नगर अध्यक्ष सलीम अंसारी, हाजी खालिद, सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष मंजूर मलिक, रिहान मलिक, चीनू खेड़ा, राजीव राणा, तनसीर खान, इकराम, दिलशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें