जीनियस ग्लोबल प्ले स्कूल में प्ले ग्रुप के बच्चों के लिए प्रेजेंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
सरधना। क्षेत्र के सुरानी गांव स्थित डा. बीआर आंबेडकर इंटर कॉलेज में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि यूनियन बैंक के प्रबंधक नितेश कौर ने बच्चों को सतर्कता एवं जागरूकता की शपथ दिलाई। इसी के साथ बच्चों ने एक लघु नाटिका के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में अंत में प्रधानाचार्य आरएन वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। साथ ही बच्चों को उपहार बांटे। इस मौके पर प्रबंधक डॉ. बीपी सिंह, रफीक अहमद, जितेंद्र शर्मा, एसएस पाठक, श्लेकचंद, अजय सैनी, नीलम, अलका आदि मौजूद रहे।