दुकानें बंद कर प्रदर्शन करते दवा व्यवसाई व डीएम को ज्ञापन देने जाते व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
मवाना। संयु्क्त व्यापारी एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस क्षेत्राधिकारी अखिलेश भदौरिया तथा थाना प्रभारी मनीष बिष्ट से मिला। त्योहारों के मद्देनजर पुलिस पिकेट लगाए जाने तथा ई रिक्शा और चौपहिया वाहनों पर बाजार में प्रवेश करने पर रोक लगाने की मांग की। जिस पर सीओ ने कार्रवाई के आदेश दिए।
संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन मवाना के अध्यक्ष शैवाल दुबलिश एवं महामंत्री मौ. नदीम थाना मवाना में जाकर सीओ मवाना अखिलेश भदौरिया से थाना प्रभारी से मिले। प्रतिनिधिमंडल ने दीपावली के मद्देनजर पूर्वाह्न 11 से सायं 6 बजे तक सुभाष बाजार, सब्जी मंडी से लेकर केशव मार्केट, मुन्नालाल बाजार से सुभाष चौक तक ई-रिक्शा, ठेलियों या अन्य चौपहिया वाहनों पर रोक लगाए जाने की मांग की। जिससे बाजार में जाम की समस्या का समाधान हो सके और अपराह्न दो बजे के आसपास बाजार में पुलिस गश्त कराई जाए जिससे असामाजिक तत्व बाजार में न आ सकें।
सीओ ने पुलिस चौकी प्रभारी एसएसआई भरतलाल शाह को बुलाकर धनतेरस पर मवाना के मुख्य बाजारों में ई-रिक्शा और चौपहिया वाहनों पर रोक लगाने तथा बाजार में गश्त लगवाने का आदेश दिया और स्वयं भी मानीटरिंग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सुभाष चौक, थाना मवाना, चौखट्टे पर सिपाही लगाकर बडे़ वाहन और ई-रिक्शा आदि को रोका जाएगा।