फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट चार नवंबर से

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट चार नवंबर से
मवाना। फलावदा रोड स्थित कृषक इंटर कालेज में चार नवंबर से दो दिवसीय राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन होगा। इस टूर्नामेंट में कई प्रदेशों से दो दर्जन से अधिक टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

कृषक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार, एशियाड एवं इंडिया टीम के कप्तान किरणपाल सिंह ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज में चार नवंबर से दो दिवसीय राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा, बिहार, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों से लगभग तीस टीमें प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने बताया कि विजेता टीम को 51 हजार रुपये व ट्राफी और द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 31 हजार रुपये व ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ चार नवंबर को विधायक सोमेंद्र तोमर व समापन हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक करेंगे। विनोद कुमार, कृष्णपाल, दीपक कुमार, सहंसरपाल, सतीश, जुगेंद्र, तफसीर, प्रसोत कुमार, विजय सिंह, अभिषेक लांबा, नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


खास बातें:
विजेता टीम को 51 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें