फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली उत्सव मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एसवीएस कॉलेज में दीपोत्सव मनाया
मवाना। एसवीएस कॉलेज में दीपावली उत्सव मनाया गया। जिसमें बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। शुभारंभ ग्रुप चेयरमैन विजेंद्र सिंह, डायरेक्टर सौरभ कंवर, डीन मोहित त्यागी तथा प्रधानाचार्या काजल त्यागी ने किया। कार्यक्रम में डांड़िया रास के साथ अन्य रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों के लिए जादू का खेल जादूगर अंकुर नेशनल अवार्ड विजेता के द्वारा प्रस्तुत किया गया। जादूगर अंकुर ने अपने जादू के अलग-अलग करतबों से सबको आश्चर्य चकित कर दिया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।

दौड़ प्रतियोगिता आठ नवंबर को
मवाना। गांव अलीपुर मोरना में राजेश पायलट की स्मृति में आठ नवंबर को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष हरिराम सिंह धामा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में पांच किमी. तथा 15 सौ मीटर की दौड़ कराई जाएगी। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक दिनेश खटीक होंगे। स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरिफ बने युवजन सभा हस्तिनापुर विस क्षेत्र के उपाध्यक्ष
मवाना। सपा युवजन सभा के हस्तिनापुर विधानसभा अध्यक्ष राहुल गुर्जर ने मवाना मोहल्ला मुन्नालाल निवासी मोहम्मद आरिफ अंसारी पुत्र सफीक अंसारी को विधान सभा क्षेत्र का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें