फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत जोजफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज की छात्राओं ने हैण्ड बाल टूर्नामेंट में प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

हैंडबॉल टूर्नामेंट में जोजफ्स पीजी कॉलेज की टीम उपविजेता
सरधना। सरधना संत जोजफ्स गर्ल्स पीजी डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने मुज्जफ्फरनगर के एसडी कॉलेज कॉमर्स में हाल ही में हुए हैंडबॉल टूर्नामेंट में भाग लिया। चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालय हैंडबाल टूर्नामेंट में संत जोजफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। टूर्नामेंट में आठ महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें संत जोजफ्स कॉलेज सरधना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच डीएवी बुलंदशहर व संत जोजफ्स के बीच खेला गया। जिसमें डीएवी ने 3-2 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमें संत जोजफ्स टीम उपविजेता रही। टीम कोच मनु सिरोही के निर्देशन में खेलने गई। टीम में स्वाति त्यागी कप्तान, अंजलि कुमारी, कनुप्रिया, मनीषा, गुंजन, आरती, अजका, कोमल, नम्रता, आंचल,प्रिया, साहिबा, सोनाली शामिल रही। प्राचार्य सिस्टर क्रिस्टीना एवं डॉ. महेश पालीवाल समेेत समस्त स्टॉप ने टीम का उत्साह वर्धन किया और बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें