फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को होने वाले अपर प्रमुख सचिव के दौरे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माछरा,भड़ौली गांव में सरकारी कर्मचारी पिछले कई द

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव दौरे के चलते याद आई पानी की टंकी
माछरा। ब्लॉक माछरा क्षेत्र में मंगलवार को होने वाले अपर प्रमुख सचिव के दौरे को लेकर सरकारी कर्मचारी कई दिनों से भड़ौली गांव में जुटे हुए है। विकास कार्यों को देखते हुए अधिकारियों को सोमवार को छह माह पूर्व करोड़ों की लागत से बनी पानी की टंकी की याद आई। टंकी में सोमवार को पानी भरवाया गया लेकिन पाइप लाइन खराब के चलते वह भी लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पाया। जल्द नई पाइप लाइन बिछाकर टंकी को चालू कराया जाएगा।
बीडीओ माछरा सुरेंद्र कुमार एवं एडीओ पंचायत अमित कुमार ने बताया कि कई माह पूर्व ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम भड़ौली को प्रदेश के मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण विकास योजना मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना में चयनित हो चुका है। आलाधिकारियों के निर्देश पर गांव से जुड़ी विकास योजनाओं का खाका तैयार कर भेजा जा चुका है जबकि मंगलवार को अपर प्रमुख सचिव रेशम हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग रमारमण सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माछरा पर निरीक्षण किया जाएगा। मुख्य सचिव के दौरे को लेकर जल निगम के अधिकारी सतर्क हुए और टंकी पर सुकरमपाल पंप आपरेटर नंगला शेखू से, दिनेश कुमार अतराड़ा से चौकीदार, दिनेश कुमार पंप आपरेटर भंडौरा से टंकी पर भेजकर टंकी को पानी से भरवाया गया है परंतु पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों के घर में पानी नहीं पहुंचा है उधर जल निगम के अभियंता अमित कुमार ने बताया कि अभी तक टंकी निर्माण के बाद ग्राम पंचायत को सौंपी नहीं गई है। जब टंकी का निर्माण हुआ था तभी संबंधित ठेकेदार ने गांव में घटिया किस्म की पाइप लाइन लगवाई थी। अब उन्होंने गांव मे टंकी की जांच कराई है तथा नए ठेकेदार द्वारा पेयजल टंकी की लाइन को मजदूरों से ठीक कराया जाएगा और टंकी को चालू किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने गांव में पहुंचकर पूरे गांव का पैदल ही निरीक्षण किया तथा प्राइमरी पाठशाला में बैठकर बीडीओ सहित सभी कर्मचारियों को उचित विकास कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव अमित कुमार, विक्रांत त्यागी, राजकुमार राणा, अताउर रहमान, शमीम अब्बास, सुनील कुमार, सुधीर राघव, बिजेंद्र सिंह, शिवम यादव तथा एडीओ शशर शर्मा, रजनी चतुर्वेदी, प्रवेश कुमार, जेई प्रमोद कुमार तथा भोपाल सिंह, अभिषेेक कुमार, दीपक कुमार, ब्रजपाल, राजकुमार आदि सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन



आज सीएचसी का निरीक्षण करेंगे अपर मुख्य सचिव
किठौर। अपर मुख्य सचिव मंगलवार को किठौर थाना के गांव माछरा स्थित सीएचसी तथा मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना में चयनित ग्राम भड़ौली का निरीक्षण करेंगे। अपर मुख्य सचिव रमारमण के दौरे को लेकर सोमवार को विभागीय अधिकारी कार्य को दुरुस्त करते दिखाई दिए। मंगलवार को होने वाले निरीक्षण कार्यक्रम को लेकर सोमवार को एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ग्राम भड़ौली पहुंचे। उधर थाना किठौर में पुलिसकर्मी दौरे को लेकर दिनभर कार्यालय, हवालात, भोजनालय आदि में साफ-सफाई पुताई आदि को चमकाने मे लगे रहे। वहीं सीएचसी माछरा में दौरे को लेकर विभागीय अफसर दिनभर व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने मे जुटे रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष एपी मिश्र ने बताया कि मंगलवार को अपर मुख्य सचिव रमारमण पहले माछरा सीएचसी किठौर थाना तथा उसके बाद ग्राम भड़ौली का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान डीएम सीडीओ एसएसपी समेत कई अधिकारी मौजूद रहेंगे।

खास बातें:
- छह माह पूर्व करोड़ों की लागत से भड़ौली गांव में बनी थी पानी की टंकी
- सोमवार को टंकी में भरवाया पानी, पाइप लाइन खराब के चलते लोगों के घरों तक नहीं पहुंचा पानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें