मवाना। मिल रोड स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर से सोमवार को शोभायात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ पूर्व विधायक ने किया। शोभायात्रा नगर के विभिन्न गली-मोहल्लों से होकर गुजरी, जहां लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।
महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि पहुंचे। उनके साथ नितिन अग्रवाल एवं गौरव गर्ग ने शोभायात्रा का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व विधायक ने शोभायात्रा में मौजूद लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इसके बाद शोभायात्रा मिल रोड से शुरू होकर, सुभाष चौक, फलावदा रोड, चौहान चौक, तहसील रोड, सुभाष बाजार से होते हुए वापस मिल रोड स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी एवं पुलिस बल तैनात रहा। यहां देवेंद्र, नवीन, मुकेश, सुदामा, मुन्नू, कृष्णपाल, आरिफ, सगीर राजपूत, शादाब अख्तर, बाबूराम, कंवर जैदी आदि मौजूद रहे।