फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की टीम रसगुल्लों की भट्टी पर नमूने भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्ताननगर में सफेद रसगुल्लों की भट्ठियों पर एसडीएम के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने सोमवार छापा मारा। इस दौरान टीम खानापूर्ति करके लौट गई। साथ ही छापे की सूचना से गांव की दर्जन भर भट्ठी संचालक ताला बंद करके फरार हो गए। जिससे भट्ठी संचालकों में दिनभर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान नगर में खाद्य विभाग की टीम के साथ एसडीएम सरधना अमित कुमार और भारी पुलिस बल ने संयुक्त रूप से आबादी के बीच बेखौफ चल रही मिठाइयों की भट्ठियों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने छापा मारकर गांव के प्रारंभ में रसगुल्लों के नमूना लिये। साथ ही मौके पर गंदगी पसरी मिली। हालांकि भट्ठी संचालकों के मजबूत मुखबिर तंत्र ने अफसरों के पहुंचने से पहले ही उन तक सूचना पहुंचा दी थी। जिससे कई संचालक भट्ठियां बद करके घरों पर ताला लगाकर फरार हो गए। टीम ने जसड़ सुल्तान नगर गांव में शकील पुत्र शौकीन की भट्ठी पर छापा मारकर रसगुल्लों के नमूने लिये। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वैभव शर्मा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी उषा वर्मा, कानूनगो राजेश के साथ एसओ सरूरपुर रवींद्र कांबोज एवं भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें