सरधना। नगर में रविवार को पोलिंग बूथों पर जाकर सेक्टर एवं बूथ प्रभारियों के साथ ही पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने वोट बनवाई।
भाजपा नगर द्वारा बूथ पर जाकर घर-घर वोट बनाए गए। जिसमें नगर के युवा मतदाताओं को जागरूक किया और जिनकी उम्र 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष पूर्ण हो पूर्ण हो रही है। उन सभी से वोट बनवाने के लिए अपील की तथा वोट बनाई गई। इस अभियान में भाजपा के नगराध्यक्ष विनोद जैन महामंत्री संजीव कुमार, महामंत्री रजत जैन, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल रहे। इस दौरान संयोजक सुमित वाल्मीकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगू प्रधान, महिपाल वाल्मीकि, वीरेंद्र सैनी, सरधना विधानसभा क्षेत्र युवा मोर्चा के संयोजक ऋषभ जैन, सोशल मीडिया के संयोजक अरिहंत जैन, चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक श्री ओंकार सिंह पुंडीर, एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक योगेश वर्मा, रूपचंद वर्मा, प्रदीप बुद्धिराजा, इंदिरा मानव, प्रेमलता सक्सेना, सुभाष सभासद, शगुन जैन, उपाध्यक्ष संकेत सिंह, शंकर लोधी, राजकुमार शर्मा, पंकज टाली, कपिल मित्तल इत्यादि मौजूद रहे। उधर, सपाइयों ने भी रविवार को पोलिंग बूथों पर जाकर नई वोट बनवाई। इस दौरान सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष मंजूर मलिक, रिहान मलिक, अनस आदि शामिल रहे।