कैडेट्स ने जाना जैन धर्म के प्राचीन स्थलों का इतिहास
हस्तिनापुर। जनपद बिजनौर के मंडाव में चल रहे ऑल इंडिया एनसीसी यूपी गंगा टैंक- 2018 में शनिवार को देश के विभिन्न प्रांत के बच्चों में लेफ्टिनेंट कर्नल आंचल कुमार के नेतृत्व में हस्तिनापुर का भ्रमण कर महाभारत कालीन व जैन धर्म के प्राचीन स्थलों का इतिहास जाना।
भ्रमण के दौरान एनसीसी केडेट ने वन आरक्षित जंगल के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। बिजनौर जनपद के किसान इंटर कॉलेज में आयोजित आठ दिवसीय ऑल इंडिया राष्ट्रीय केडेट कोर शिविर में देश के पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़, वेस्ट बंगाल, सिक्किम, राजस्थान आदि प्रदेश के 500 कैडेट हिस्सा ले रहे हैं। शनिवार को प्राचीन इतिहास व वन जंगल में चल रही विभिन्न योजनाओं का अध्ययन करने के उद्देश्य से 500 केडेट हस्तिनापुर पहुंचे। कर्नल ने बताया कि केडेट्स ने प्राचीन जंयती माता शक्ति सिद्ध पीठ, पांडेश्वर महादेव मंदिर, द्रोपदेश्वर महादेव मंदिर व उल्टा खेड़ा टीले का भ्रमण के साथ वन आरक्षित जंगल में बने ईकोटूरिज्म जोन, कछुआ पालन आदि का निरीक्षण किया। वहीं शनिवार को हस्तिनापुर भ्रमण पर आए बच्चों को जयंती माता शक्ति सिद्ध पीठ के महंत पप्पू ने कैडेटस को हस्तिनापुर के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महंत पप्पू ने बताया कि हस्तिनापुर का इतिहास महाभारत काल से प्राचीन है महाभारत की शुरूआत लगभग 7000 हजार वर्ष पूर्व हुई। महाभारत के दौरान हस्तिनापुर की पवित्र भूमि भगवान श्री कृष्ण की कर्मस्थली रही थी।
सभी वर्गों की हितैषी है भाजपा
हस्तिनापुर। कस्बा स्थित भाजपा के हस्तिनापुर मंडल महामंत्री बालमुकंद बत्रा के प्रतिष्ठान पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मसिंह एडवोकेट एवं हस्तिनापुर मंडल अध्यक्ष किरण सिंह भुईयार को बनाए जाने पर आभार व्यक्त किया। बालमुकंद बत्रा ने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। भाजपा सरकार में जनहित योजनाओं में अनुसूचित वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल वर्मा, रमेश गोलाबढ़, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा हरेंद्र काकरान, विधायक दिनेश खटीक एवं पूर्व विधायक गोपाल काली का आभार व्यक्त किया एवं मिठाई बांटी। ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रविंद्र चौधरी, दर्शन भारद्वाज नीरज, गोपाल शर्मा, गौरव गुर्जर, सतपाल भाटी, सुरजीत, सुनील त्यागी, डॉ. सुरेश, दिवाकर, संजय सिंह भुईयार, करण जाटव आदि रहे।