फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बिजली विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मवाना। नगर निवासी योगेंद्र की एचटी लाइन के तार की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बिजली विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बताते चले कि नगर निवासी योगेंद्र उर्फ बिल्लू शुक्रवार को अपने खेत पर काम करने गया था। वापस लौटने के दौरान खेत में टूटे पड़े एचटी लाइन के तार की चपेट में आ गया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों व स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के एसडीओ के साथ हाथापाई भी की और उन पर लापरवाही का आरोप लगाया था। बिजली विभाग ने मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये का चेक मौके पर दिया था। इस मामले में परिजनों ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता, एसडीओ व जेई व एक कर्मचारी के खिलाफ थाने पर तहरीर दी थी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें