सरधना। मुल्हैड़ा गांव के ग्रामीणों के साथ बीडीसी सदस्य जितेंद्र कुमार ने गांव के राशन डीलर की शिकायत डीएसओ मेरठ से की थी। डीएसओ के निर्देश पर शनिवार को आपूर्ति निरीक्षक मेरठ तारावती एवं चौधरी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में जांच टीम गांव पहुंची। गांव स्थित विद्यालय में बैठकर जांच टीम ने ग्रामीणों से खुली बैठक में बातचीत की। टीम गांव में करीब तीन घंटे रही। शिकायत करने वालों में मुख्य रूप से बीडीसी सदस्य जितेंद्र कुमार, मंजीत, अमरपाल अशोक, राजेश आदि शामिल रहे। उधर, टीम में शामिल देवेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में राशन डीलर के खिलाफ गड़बड़ी की कुछ शिकायतें सही पाई गई। जिसकी शिकायत डीएसओ को भेजी जाएगी।
भामौरी में टंकी की पाइप लाइन फटी, हंगामा
सरधना। भामौरी गांव में टंकी की पाइप लाइन कई जगह से लीकेज हो रही है। टंकी की पाइप लाइन के लीकेज होने पर सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई हैं। शनिवार को पूर्व ग्राम प्रधान दिनेश सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हंगामा किया। इस संबंध में एसडीएम अमित कुमार से भी शिकायत की और टंकी की फटी पाइप लाइन को ठीक कराने की मांग की। हंगामा करने वालों में सुभाष, दिनेश, रमेश, वीर सिंह, राजवीर आदि शामिल रहे।