स्वच्छता अभियान चलाया
हस्तिनापुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो के सौजन्य से शुक्रवार को स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। छात्रों द्वारा स्वच्छता अभियान संबंधी जागरूकता रैली भी निकाली। रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग, आंबेडकर मार्किट, मेन बाजार, उधम सिंह चौक, बंगाली बाजार होते हुए वापस विद्यालय जाकर समाप्त हुई। रीजनल आउटरीच ऑफ ब्यूरो सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा भेजी गई सांस्कृतिक टीम द्वारा भारत गीत एवं नाटक संस्थान मेरठ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं नाटिका गीत की प्रस्तुति भी की गई। विद्यालय स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा।