खरखौदा। कस्बा के श्री नेहरू विद्यापीठ हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य विपिन त्यागी द्वारा अनुसूचित जाति के 36 छात्र-छात्राओं को ड्रेस के दो-दो सेट वितरित किए गए। वहीं, ओबीसी की 40 छात्राओं को एक-एक सेट वितरित किए गए। इस मौके पर प्रबंधक रामनिवास त्यागी, सभासद राखी त्यागी, सभासद विजेंद्र सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे।