फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना क्षेत्र में रहस्यमयी बुखार से दो और मौंत-स्वास्थ विभाग बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। क्षेत्र में रहस्यमयी बुखार से मौत होने का सिलसिला जारी है। इससे लोगों में हड़कंप मचा है। नगर निवासी 48 वर्षीय महिला की बुखार से मौत हो गई। उधर, ग्राम पोहल्ली में छात्र की भी बुखार से मौत हो गई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी से इनकार कर रहा है।
विज्ञापन

पोहल्ली गांव निवासी अशोक जाटव मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता है। उसका 18 वर्षीय पुत्र विकास कक्षा बारह का छात्र था। वह कंकरखेड़ा के सनातन धर्म इंटर कॉलेज में पढ़ता था। करीब एक सप्ताह से विकास बुखार की चपेट में था। हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ स्थित धनवंतरी अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा, लेकिन बुधवार रात में ज्यादा हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए और दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। रात को परिजन उसे उपचार के लिए दिल्ली लेकर जा रहे थे। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। नगर के मोहल्ला बैरून सराय निवासी 48 वर्षीय आरेफा पत्नी मसरूर तीन दिन से बुखार की चपेट में थी। मेरठ स्थित एक अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। उसकी बृहस्पतिवार शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। बुखार के प्रकोप से लोगों में दहशत है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बुखार से मौत के बारे में अनभिज्ञता जता रहे हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. श्रीराम प्रेमी ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
कक्षा बारह में पढ़ता था 18 वर्षीय विकास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें