फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की इंतजार में खड़े छात्र को पीटा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
युवक को मारपीट कर घायल किया
मवाना। गणेशपुर निवासी एक छात्र के साथ आधा दर्जन से अधिक युवकों ने जमकर मारपीट की। जिस कारण छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार गणेशपुर निवासी छात्र हर्षित बृहस्पतिवार को नगर में बस के इंतजार में खड़ा था। आरोप है कि इस दौरान आधा दर्जन युवक वहां पहुंचे और उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला और थाने पहुंचा। पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने छात्र को सीएचसी में उपचार दिलाया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि हमलावर युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुराने विवाद को लेकर मारपीट
मवाना। तहसील में धरने के दौरान पुराने विवाद को लेकर भाकियू के एक पदाधिकारी व बहसूमा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रधान में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने दोनों में बीच बचाव कराया।
विज्ञापन

बताते चले कि बहसूमा थाना क्षेत्र के एक गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। जिसमें भाकियू के एक पदाधिकारी ने मध्यस्था की थी। इस मामले में बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष तहसील में धरने के दौरान आमने-सामने टकरा गए। जिस पर कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट हो गई। आनन-फानन में भाकियू कार्यकर्ताओं, किसानों व वहां मौजूद अन्य लोगों ने दोनों में बीच-बचाव कराया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं की गई थी। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि इस संबंध में उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें