फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा मां की मूर्तियों का विसर्जन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

दुर्गा मां की प्रतिमाओं का विसर्जन किया
हस्तिनापुर। ऐतिहासिक तीर्थ नगरी हस्तिनापुर की बगंला एकेडमी, बंगाली बाजार चौराहे आदि में चल रहे दुर्गा महोत्सव का रविवार को मध्य गंग नहर में विसर्जन के साथ समापन किया गया। विसर्जन से पूर्व देवी की प्रतिमाओं की नगर में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों लोगों ने जमकर गुलाल और सिंदूर लगाकर होली खेलते हुए पूरे कस्बे में इस यात्रा को निकालते हुए मध्य गंगा नहर में विसर्जन किया। बंगला एकेडमी में सालों से दुर्गा महोत्सव के अवसर पर पांच दिवसीय दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। नवरात्रों के अवसर पर मंगलवार से शुरू हुई दुर्गा पूजा का रविवार को बंगला एकेडमी की कमेटियों के पदाधिकारियों ने मूर्तियों को वाहनों में विराजमान कर कस्बे के तमाम मुख्य बाजारों एवं मोहल्लों से गणपति बप्पा मोर्या, मां दुर्गा के जयकारों की गूंज के साथ मध्य गंगा नहर पहुंचे। यहां जमकर श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य किया। वन आरक्षित क्षेत्र से होकर गुजरने वाली मध्य गंग नहर में विधि विधान के साथ समापन किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा का कस्बे में कई जगह लोगों ने भव्य स्वागत किया तथा देवी-देवताओं का पूजन कर धर्म लाभ अर्जित किया। सुमित्र प्रशांत, टिंकू दत्ता, अंकित, अवधेश, जुगनू, चंपक साधु, उमा साधु आदि शामिल रहे। वहीं बी ब्लाक मां दुर्गा मंदिर में ग्रीन क्लब और बंगाली बाजार में सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में विराजमान मूर्तियों का विसर्जन धूमधाम से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें