एसएसपी ने किया थाने का निरीक्षण
मवाना। एसएसपी अखिलेश कुमार ने रविवार को थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिकार्ड चेक किए तथा आवास आदि की स्थिति देखी। उन्होंने थाना प्रभारी को थाने की छत आदि का निर्माण कराने के निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट को आदेश दिया कि लंबित विवेचनाओं का शीघ्रता से निस्तारण किया जाए। साथ ही उन्होंने थाने के भवन तथा आवास आदि का निरीक्षण किया।
उन्होंने थाने की छत की मरम्मत कराने, रंगाई पुताई कराने, बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, जाम की समस्या को देखते हुए भारी वाहनों को बाईपास से निकाले जाने, साप्ताहिक पैंठ को निर्धारित स्थान पर लगवाए जाने के आदेश दिए। तहसील में समाधान दिवस पर उन्हें वह जगह दिखाई जाए जहां पुलिस चौकी की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है तथा घास मंडी में चल रहीं चारदीवारी के निर्माण को दिखाया जाए।