मवाना। अकबरपुर गढ़ी निवासी अमित पुत्र धर्मवीर शनिवार को मैजिक वाहन लेकर गुड़मंडी आया था। इस दौरान उसकी गाड़ी से एक बाइक में साइड लग गई, जिस पर बाइक सवार युवक ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। भीड़ लगने पर आरोपी भाग निकला। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।