चोरी की बाइक और चाकू के साथ एक गिरफ्तार
जानीखुर्द। जानी पुलिस ने बुधवार की रात चेकिंग के दौरान गांव कुराली के समीप से एक बदमाश को चोरी की गई बाइक और चाकू सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है।
जानी थाना प्रभारी रजनेश कुमार तिवारी के अनुसार जानी पुलिस बुधवार की देर रात कुराली मार्ग पर गश्त कर रही थी। एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर युवक को पकड़ लिया। इस दौरान युवक की तलाशी में एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम जहीरू निवासी गांव जौला बताया। बरामद बाइक को भी जहीरू ने चोरी की जाने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया।