दौराला। श्रीराम नवमी के अवसर पर बृहस्पतिवार को दौराला स्थित श्री शिव मंदिर निकट थाना दौराला व धर्मवीर बस्ती में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल ने शस्त्रों का पूजन कर श्रीराम नवमी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेंद्र शर्मा, उमा अग्रवाल, बीना अग्रवाल, गोलू हिमांशु, लवली अग्रवाल, प्रियंका गुप्ता आदि ने भाग लिया।