फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने पॉकेट मनी बचाकर बनाया आठ फुट का रावण

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। आकांक्षा कॉलोनी में छोटे बच्चों ने पॉकेट मनी बचाकर रावण बनाया। इसे बनाने में बच्चों को दो सप्ताह से अधिक समय लगा। बच्चों के इस कार्य की कॉलोनी के लोग सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन

आकांक्षा कॉलोनी निवासी अनुज शर्मा ने बताया कि लगभग पंद्रह दिन पहले उनके यहां काम करने वाली के बेटे सोनू पुत्र बिल्लू ने रावण बनाने का कार्य किया। सोनू को रावण बनाते देख कॉलोनी के एकलव्य शर्मा, शौर्य, कन्हैया, देव, आर्यन ने भी उसका सहयोग किया। लगभग आठ फुट का रावण बनाने के लिए बच्चों को पैसों की जरूरत पड़ी। इस पर बच्चों ने पॉकेट मनी से सामग्री खरीदकर सोनू का साथ दिया। बच्चों के इस हुनर को देख अभिभावकों ने उनका साथ दिया। रुपये कम पड़ने पर कॉलोनी के लोगों ने रावण को पूरा करने के लिए उनकी मदद की। स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्चों ने लगभग 13 दिन में रावण का पुतला तैयार किया। दशहरे पर बच्चे इसका दहन कॉलोनी के लोगों के साथ मिलकर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें