माछरा। मऊखास के पास सड़क को विधायक सत्यवीर त्यागी ने गड्ढा मुक्त कराया। गढ़ रोड पर मऊखास पुल के पास सड़क में गहरे गड्ढे हो गए थे। सोमवार को विधायक सत्यवीर त्यागी के संज्ञान के बाद स्टेट हाइवे अथॉरिटी के कर्मचारियों ने सड़क के गड्ढों को भरने का काम शुरू किया। जानकारी पर विधायक भी मौके पर पहुंच गए और अपने सामने सड़क के गड्ढे भरवाए। इस मौके पर लोकेश तोमर, पप्पू शर्मा, सुशील कुमार, सुरेश व मुनेश कुमार आदि रहे।