फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि कब्जा मुक्त न होने पर कमेटी ने मंचन बीच में रोकने की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम और विधायक को लेकर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

- पदाधिकारियों ने कहा कि शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रहा प्रशासन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। बहसूमा के माजरा बसी विरान में रामलीला कमेटी की भूमि पर कब्जे के मामले में सोमवार को कमेटी पदाधिकारियों ने डीएम व हस्तिनापुर विधायक को ज्ञापन सौंपा। कमेटी के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही भूमि को कब्जामुक्त नहीं कराया गया तो वह मंचन बीच में ही रोक देंगे।
विज्ञापन

बहसूमा नगर पंचायत के माजरा बसी विराना में रामलीला कमेटी की लगभग सात बीघा जमीन है। लगभग साढ़े पांच बीघा जमीन पर दो व्यक्तियों ने अवैध रुप से कब्जा कर लिया और जमीन को अपने खेतों में मिला लिया। कमेटी के संरक्षक जय किशन गोयल, प्रधान बिंदर चाहल ने कई बार भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपे। इस मामले में शनिवार को एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव व तहसीलदार अशोक गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर जांच भी की थी और दोनों पक्षों को अपने अपने कागज लेकर सोमवार के दिन तहसील पहुंचने के निर्देश दिए थे। सोमवार को उप प्रधान बिजेंद्र गिरि, संरक्षक जय किशन गोयल, राजू राठी, विशाल शर्मा, मोहित सिंघु आदि पदाधिकारियों के साथ हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक, पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत वाजपेयी और डीएम अनिल ढींगरा के पास पहुंचे। उन्होंने प्रार्थना पत्र देते हुए पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि कमेटी की भूमि कब्जा मुक्त नहीं हुई तो रामलीला का मंचन बंद कर देंगे। रावण दहन नहीं हो सकेंगा। जिस कारण रामलीला का मंचन आगे कराने का कोई फायदा नहीं है। उन्होंने भूमि जल्द कब्जा मुक्त कराने की मांग की। कमेटी पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भूमि कब्जा मुक्त नहीं हुुई तो वह मंचन को बीच में ही रोक देंगे। उधर, सोमवार रात रामलीला के मंचन के दौरान कमेटी पदाधिकारियों ने भी इस मामले में जमीन की पैमाइश न होने पर मंगलवार से मंचन रोकने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें