फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार व बाइक की टक्कर में अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत
मवाना। मवाना-परीक्षितगढ़ मार्ग पर सठला गांव के पास सोमवार देर शाम कार व बाइक की टक्कर में एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने मेरठ अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपित कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार आलम गिरपुर बढ़ला निवासी मेहरचंद सिंह पुत्र जीत सिंह सोमवार देर शाम अपनी बाइक से किसी काम के लिए मवाना आ रहा था। वहीं हापुड़ निवासी रवि हस्तिनापुर स्थित अपनी ससुराल में हापुड़ निवासी सुनील की कार बुक करके अपने परिवार के साथ आए थे। वापस लौटते समय मवाना-परीक्षितगढ़ मार्ग पर उनकी कार व मेहरचंद की बाइक की भिड़ंत हो गई। जिस कारण मेहरचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवारों ने मामले की जानकारी पीआरवी को दी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने एंबुलेंस की सहायता से घायल को मेरठ स्थित अस्पताल के लिए भेजा, परंतु रास्ते में ही मेहरचंद ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मेहरचंद को मृत घोषित कर दिया। पीआरवी ने चालक सुनील को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि मृतक के परिजनों ने अभी कोई लिखित शिकायत नहीं की है। शिकायत आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


मारपीट में युवक घायल
मवाना। नगर के मोहल्ला कल्याण सिंह में सोमवार को बच्चों के विवाद में बड़ों में झगड़ा हो गया, जिस कारण दोनों पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट में एक युवक घायल हो गया। थाने पहुंचे पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी आस मोहम्मद ने बताया कि सोमवार को बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद पड़ोसियों के बच्चों के बड़ों ने उनके घर पर हमला बोल दिया और मारपीट की। जिस पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट में आस मोहम्मद घायल हो गया। लहूलुहान हालत में थाने पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने सीएचसी में घायल को उपचार दिलाया। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें