फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोर मचाने पर जमकर रालोद सुप्रिमों ने जमकर डांट लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। जनसभा के दौरान रालोद सुप्रीमो अजित सिंह मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उनके पीछे स्थित स्टेज पर मौजूद पार्टी के बडे़ नेता एवं पदाधिकारी शोर मचा रहे थे। इससे नाराज रालोद सुप्रीमो ने भाषण बीच में ही रोक दिया। जनता की ओर से मुंह मोड़कर मंच पर मौजूद नेताओं को नसीहत दी। उन्होंने नाराजगी जताते हुए यहां तक कह दिया कि मैं बैठ जाता हूं जब तुम लोगों की बातचीत पूरी हो जाए तो मुझे बता देना। इसके बाद जिलाध्यक्ष राहुल देव तथा सुनील रोहटा ने सभी नेताओं को मंच से उतार दिया। इसके अजित सिंह ने भाषण शुरू किया।
विज्ञापन

ये लोग मौजूद रहे
जनसभा के दौरान डॉ. राजकुमार सांगवान, यशवीर सिंह, सुनील रोहटा, यशवीर सिंह शास्त्री, पूर्व विधायक बीरपाल राठी, भोपाल सिंह गुर्जर, डॉ. मेराजुद्दीन, सोनू गुर्जर, संजय चौधरी, वसीम रजा, रणवीर दहिया, राजेंद्र प्रमुख, राजेंद्र शर्मा, संदीप चौधरी, कपिल चौधरी, संजय रसूलपुर, कुलवंत सोलंकी, रौनक ठेकेदार, नरेंद्र खजूरी, सुबोध मकिल, देशपाल, अमरजीत, कुशलवीर राठी, सत्येंद्र तोमर, मैनपाल तोमर आदि रालोद नेता मौजूद रहे।

गंगनहर पुल पर अजित सिंह का स्वागत
जानीखुर्द। गंगनहर पुल पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रालोद नेता संजय चौधरी ने रोहटा जा रहे पार्टी अध्यक्ष अजित सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया। यहां अजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार से सब वर्ग परेशान है। भाजपा सरकार लोगों को जाति बिरादरी और धर्म के नाम पर बांटकर लोकसभा चुनाव जीतने का ख्वाब देख रही है। अब जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आएगी। इसके बाद कार्यकर्ता अजित सिंह को बाइक रैली के साथ रोहटा तक ले गए। इस दौरान संदीप चौधरी, चांदवीर जानी, बिट्टू, आकाश, अर्जुन ढ़िडाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें