पुलिस ने दो युवकों को जेल भेजा
सरधना। नगर के देवी मंदिर के ईदगाह रोड नई बस्ती के निकट से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार देर रात दो युवकों को धर दबोचा। पुलिस ने तलाशी ली तो एक के पास छुरा व दूसरे के पास चाकू मिला। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में उन्होंने नगर से की गई एक चोरी की घटना भी कबूली हैं। पुलिस ने दोनों का चालान कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने बताया कि ईदगाह रोड पर दो संदिग्ध युवकों को खड़ा देखा। पुलिस ने उन्हें बुलाया तो दोनों युवक वहां से भाग खडे़ हुए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से एक छुरा व चाकू बरामद किया। नगर से एक सैंट्रो कार भी चोरी की थी। पूछताछ के बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपी ऐजाज उर्फ छोटा पुत्र इस्लाम व भूरा पुत्र जमील निवासी मोहल्ला धर्मपुरी का चालान कर दिया।