फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में शक्ति पूजन कार्यक्रम को लेकर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बबीता बनी वीरांगना वाहिनी की नगराध्यक्ष
विज्ञापन

मवाना। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की एक बैठक शनिवार को नगर स्थित एक मंदिर में आयोजित की गई। कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई व हस्तिनापुर ब्लाक के गांव मालीपुर की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री रजनीश विश्वकर्मा ने की। मुख्य वक्ता देवेंद्र शर्मा एडवोकेट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि संगठन का शक्ति पूजन कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने कार्यक्रम को लेकर सभी को जिम्मेदारी सौंपी और कार्यक्रम सफल बनाने का आह्वान किया। इसके बाद हस्तिनापुर ब्लाक के गांव मालीपुर की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सुभाष को गांव उपाध्यक्ष, अमरीश को संयोजक, कार्यकारिणी सदस्य राजन व बॉबी को बनाया गया। इसके अलावा वीरांगना वाहिनी की मवाना नगर अध्यक्ष बबीता गुप्ता को बनाया गया। बैठक में गगन सोम, सचिन, बिजेंद्र सिंह, विनोद कुमार, राधेश्याम, योगराज, अनिल कुमार, अमरपाल सिंह, राहुल, हेमंत, संदीप, अमित, विशाल ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र चौहान बने कार्यकारिणी सदस्य
मवाना। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की सहारनपुर में आयोजित हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में नगर के राजेंद्र सिंह चौहान को क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडे, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा चौधरी राजा वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा रामकुमार सहरावत, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप साही, संजय त्यागी, सुरेश राणा, पंकज सिंह की उपस्थिति में उन्हें क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। नगर के भाजपा नेताओं ने राजेंद्र को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें