फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार की मानसिकता किसान विरोधी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोदी सरकार की मानसिकता किसान विरोधी
सरूरपुर। नगर पंचायत हर्रा में मंगलवार को सिवालखास विधानसभा का बूथ सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जिले भर से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने जहां पार्टी क नीतियों के बारे में बताया। वहीं भाजपा सरकार पर जमकर कटाक्ष किए। साथ ही सम्मेलन में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे पर जोर दिया।
विज्ञापन

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हर विधानसभा क्षेत्र में बूथ सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश जारी किए थे। जिसके तहत मंगलवार को सिवालखास विधानसभा क्षेत्र का बूथ सम्मेलन कस्बा हर्रा स्थित नगर अध्यक्ष मौलाना शाबिर के आवास पर आयोजित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने कार्यकर्ताओं से वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर बूथ पदाधिकारियों, बूथ कमेटी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस ने दिल्ली में गांधी जयंती के दिन किसान क्रांति पदयात्रा के दौरान किसानों पर लाठी चार्ज कर अपनी किसान विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। जनता वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में इसका जवाब दे देगी। विधानसभा अध्यक्ष तसव्वर अली ने कार्यकर्ताओं से वोट बनवाने की अपील की। पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, हाजी आदिल चौधरी, ज्ञानेंद्र शर्मा, आकिल मुर्तजा, हर्रा नगर अध्यक्ष मौलाना शाबिर, राजीव त्यागी, अब्दुल माजिद चौहान, तसव्वर अली, मतीन प्रधान, सलीम प्रधान, मोहम्मद उमर चौहान, सचिन प्रधान, सदाकत चौहान, शमशेर राणा, अनिल प्रधान, युवा नेता परवेज आलम, मंजूर मलिक, गुलबहार, इब्ने, सम्राट मलिक, जयराज चपराणा सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें