फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों को समस्या से मिला छुटकारा, खुलेंगे 26 नए क्रय केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मवाना शुगर मिल का पेराई सत्र कभी भी शुरू हो सकता है। पेराई सत्र से पहले गन्ना किसानों ने सहकारी गन्ना विकास समिति मवाना की महीने की बैठक के दौरान नए क्रय केंद्र खोले जाने की मांग रखी थी। इस पर समिति ने प्रस्ताव पास किया था, लेकिन शासन से नए क्रय केंद्रों को हरी झंडी नहीं मिल सकी। हस्तिनापुर विधायक ने शुक्रवार को गन्ना राज्यमंत्री से मिलकर क्षेत्र में 26 नए क्रय केंद्र खोले जाने को स्वीकृति दिलाई।
विज्ञापन

हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक शुक्रवार को सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन विनोद भाटी को लेकर लखनऊ स्थित गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा से हस्तिनापुर विधानसभा के गन्ना किसानों की समस्या के बारे में विस्तार से बात की। फोन पर हुई बातचीत में विधायक दिनेश खटीक ने बताया कि उन्होंने गन्ना राज्यमंत्री से विधानसभा क्षेत्र में 26 नए क्रय केंद्र ओर खोले जाने की मांग की ताकि किसानों को दिक्कत न हो सके। नए क्रय केंद्र खोले जाने से जहां नगर में लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा वहीं किसानों को भी सुविधा मिलेगी। इस पर गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने बस्तौरा नारंग में टिकौला चीनी मिल का ए क्रय केंद्र, झड़ाका गांव में खतौली चीनी मिल का ए क्रय केंद्र, दयालपुर गांव में मवाना चीनी मिल का बी क्रय केंद्र, भिंडवारा में मवाना चीनी मिल का ए क्रय केंद्र, सिलोर में मवाना चीनी मिल का ए क्रय केंद्र, अमर सिंहपुर में मवाना चीनी मिल का बी क्रय केंद्र, सदरपुर में टिकौला चीनी मिल का ए क्रय केंद्र, दुधली बांगर में खतौली चीनी मिल का ए क्रय केंद्र, दयालपुर में मवाना चीनी मिल का बी क्रय केंद्र, रामनगर में मवाना चीनी मिल का बी क्रय केंद्र, झुनझुनी में मवाना चीनी मिल का सी क्रय केंद्र, करीमपुर में मवाना चीनी मिल का ए क्रय केंद्र, मोड़कला में टिकौला चीनी मिल का बी क्रय केंद्र, मवाना खुर्द में खतौली चीनी मिल का सी क्रय केंद्र, बना में खतौली चीनी मिल का सी क्रय केंद्र, सैफपुर में मवाना चीनी मिल का बी क्रय केंद्र, इकवारा में मवाना चीनी मिल का ए क्रय केंद्र, जलालपुर में मवाना चीनी मिल का ए क्रय केंद्र, शहजादपुर में मवाना चीनी मिल का बी क्रय केंद्र, पुठ्ठी में नंगलामल चीनी मिल का डी क्रय केंद्र, खजूरी में सिंभावली चीनी मिल का ई क्रय केंद्र, मवाना खुर्द में टिकौला चीनी मिल का सी क्रय केंद्र, खेड़ी मनिहार में टिकौला चीनी मिल का ए क्रय केंद्र आदि स्वीकृत किए।
विज्ञापन

मुख्य बातें
हस्तिनापुर विधायक ने गन्ना राज्यमंत्री से मिलकर पूरी कराई किसानों की मांग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें