माछरा। माछरा गांव में हवाई जहाज से विस्फोटक सामग्री गिरने की एसडीएम मवाना ने राजस्व विभाग की टीम भेजकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया। माछरा निवासी शेखर व पत्नी शैलजा त्यागी का कहना है कि वायुसेना के किसी भी अधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण नहीं किया। राजस्व विभाग की टीम ने निरीक्षण कर एसडीएम मवाना को रिपोर्ट भेजी है। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपाल एवं फोरेंसिक टीम ने कब्जे में लेने की रिपोर्ट मिल गई है। फोरेसिंक रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।