फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सटटा मेले में आए 3350 किसानों के प्रार्थना पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग लखनऊ के आदेश के अनुसार दो दिवसीय गन्ना सट्टा मेले का आयोजन किया गया। किसानों की समस्याओं को देखते हुए 25 से 30 सितंबर तक सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड दौराला के प्रांगण में सट्टा मेले का आयोजन किया गया। 28 सितंबर 2018 को भारतीय किसान यूनियन की जन क्रांति पदयात्रा होने के कारण शांति व्यवस्था के लिए सट्टा मेले को स्थगित किया गया था। सट्टा मेले में 3350 प्रार्थना पत्र गन्ना रकबा संशोधन के प्राप्त हुए। जिसकी संयुक्त जांच कराई जा रही है। जांच में रकबा सही पाए जाने पर उसे दुरुस्त कराया जाएगा। कुल 64 गांवों से आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। 2010 कृषकों द्वारा उपज बढ़ोतरी की रसीद कटाई गई है। 1600 कृषकों द्वारा अपने गन्ने का एग्रीमेंट कराया गया। किसानों की सुविधा के लिए छह अक्तूबर 2018 तक समस्त गन्ना पर्यवेक्षक अपने खाद गोदामों पर उपस्थित रहकर किसानों की समस्याओं का निराकरण करेंगे। इसके बाद गन्ना रकबे का संशोधन प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं होगा। यह जानकारी सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड दौराला आनंद दुबे एवं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक दिलीप सिंह ने संयुक्त रूप से दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें