तिवारी हत्याकांड का हो जल्द खुलासा
सरधना। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सोमवार को युवा रालोद के पूर्व मंडल महामंत्री संजय चौधरी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन मेें प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था की बात कही। साथ ही विधायक संगीत सोम के मेरठ स्थित आवास पर हुए ग्रेनेड से हमले की बात कही। बताया कि जल्द ही कानून व्यवस्था बेहतर नहीं हुई तो रालोद एक बड़ा आंदोलन करेगा।
भाजपा विधायक संगीत सोम के मेरठ आवास पर हुए ग्रेनेड हमले और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सोमवार को युवा रालोद पदाधिकारी सीओ संतोष कुमार से मिले। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सीओ संतोष कुमार को सौंपा। तिवारी हत्याकांड और विधायक आवास पर हमले का भी जल्द खुलासा किए जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में विक्रांत, विनोद, राहुल, नीरज, ताहिर, यूसुफ विकास, सुहेल वरूण संजय, शशिकांत आदि मौजूद रहे।