लावड़ में लुधियाना पुलिस की दबिश, तीन आरोपियों की तलाश
लावड़। तीन आरोपियों की तलाश में रविवार को लुधियाना पुलिस ने लावड़ व सरधना में दबिश दी है। हालांकि पुलिस को सफलता नहीं मिली, जिसके बाद लुधियाना पुलिस ने लावड़ में डेरा डाला है।
लुधियाना पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले सरधना निवासी एक युवक लावड़ निवासी अपने दो साथियों के साथ लुधियाना में काम करता था। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने एक दस वर्षीय बच्चे का लिंग काट दिया और फरार हो गए थे। लुधियाना पुलिस तभी से तीनों की तलाश करने में जुटी है। रविवार को पुलिस ने उनकी तलाश में सरधना और लावड़ में दबिश दी मगर सफलता नहीं मिली। जिसके बाद लुधियाना पुलिस ने लावड़ में ही डेरा डाला है और युवकों की तलाश कर रही है।